{"_id":"6aff52f958ff8e1a48023ce4","slug":"offline-registration-for-stalls-at-the-saras-mela-begins-today-nainital-news-c-8-1-hld1029-869889-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सरस मेले के लिए स्टालों का ऑॅफलाइन पंजीकरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सरस मेले के लिए स्टालों का ऑॅफलाइन पंजीकरण आज से
Fri, 20 Nov 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में 24 नवंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को विकास खंड सभागार में बैठक की गई। परियोजना निदेशक शिल्पी पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि मेले में देशभर से आने वाले स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए लगभग 250 स्टॉल लगाए जाएंगे। शुक्रवार से स्टॉल का आफ लाइन पंजीकरण एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ मेले को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फर्त्याल, जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
