फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water crisis in Haldwani for 15 days

हल्द्वानी में 15 दिन से पानी का संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Haldwani for 15 days
हल्द्वानी। बरसात का सीजन शुरू हो गया है। आसमान से खूब पानी बरस रहा है। लोगों के घर आंगन बारिश के पानी से तरबतर हैं लेकिन घरों के भीतर नल सूखे पड़े हैं। कहीं नलकूप खराब होने से आपूर्ति ठप है तो कहीं बिजली की हाईवोल्टेज से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। तल्ली हल्द्वानी में पेयजल लाइन चोक होने से 15 दिनों से नलों में बूंद पानी नहीं टपका है। बरसात में भी लोग निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित मानपुर पश्चिम और साफी फार्म फतेहपुर में पांच दिन से नलकूप खराब हैं। अभी इन नलकूपों की मरम्मत नहीं हो पाई है। भगवानपुर जय सिंह और नर सिंह तल्ला नलकूप हाईवोल्टेज के कारण दस दिन से नहीं चल पाए हैं। जलसंस्थान के अवर अभियंता एमसी सती ने बताया कि बिजली अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन अभी तक वोल्टेज की समस्या हल नहीं हुई है। तल्ली हल्द्वानी के डी क्लास, खन्ना फार्म और सुयाल कालोनी की पेयजल लाइनें चोक हैं। लोग परेशान हैं, जलसंस्थान अभी फाल्ट नहीं ढूंढ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed