फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water crisis deepens due to power failure

Nainital News: बिजली गुल होने से पानी का भी गहराया संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens due to power failure
हल्द्वानी। कड़ाके की सर्दी में लोगों को बिजली-पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। बिजली कटौती की वजह से शहर के कई हिस्सों में पेयजल सप्लाई भी ठप हो गई है। शिवाशीष कॉलोनी में वोल्टेज की समस्या के चलते ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई है। गौलापार, दमुवाढूंगा, कमोला, साईं मंदिर, पीपल पोखरा, गणपति विहार, जोशी विहार, जमरानी कॉलोनी इलाकों में भी पेयजल व्यवस्था से पटरी से उतर गई है।
विज्ञापन

शिवाशीष कॉलोनी निवासी विपिन पांडे का कहना है कि पिछले तीन दिनों से सीएमटी कॉलोनी और नजदीकी कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। विभागीय अधिकारी सही जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। विभाग सिर्फ टैंकर भेजकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। प्रभावित कॉलोनी की पाइप लाइन पार्वती विहार और आईटीआई के ट्यूबवेल से भी जुड़ी है। पानी के संकट को देखते हुए अन्य ट्यूबवेल से पेयजल सप्लाई सुचारु की जाए। शिवाशीष कॉलोनी के पीतांबर डॉर्बी, हरीश मेहरा, गौरी दत्त जोशी, गिरीश जोशी आदि ने भी पेयजल संकट दूर करने की मांग की। उधर, गौलापार निवासी नीरज रैक्वाल ने बताया कि लो वोल्टेज और विद्युत सप्लाई बाधित होने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहा है। इससे पेयजल के साथ सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

टैंकर इंचार्ज सूरज रावत ने बताया कि जिन इलाकों में पानी का संकट है वहां पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। प्रतिदिन प्रभावित इलाकों में 80 से अधिक टैंकर पानी बांटा जा रहा है। जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि वोल्टेज की समस्या के चलते शिवाशीष कॉलोनी में ट्यूबवेल की मोटर में दिक्कत आई है। चार दिन के भीतर ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed