{"_id":"67520eb15d4deecb95041715","slug":"watch-tower-will-be-built-in-hathidagar-tourism-zone-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-105254-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाथीडगर पर्यटन जोन में बनेंगे वॉच टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाथीडगर पर्यटन जोन में बनेंगे वॉच टावर
Fri, 06 Dec 2024 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। हाथीडगर पर्यटन जोन में पर्यटकों के लिए वॉच टॉवर बनाए जा रहे हैं। इन वाॅच टॉचर का इस्तेमाल वनकर्मी फायर सीजन और वन्यजीवों की सुरक्षा में करेंगे। वहीं, पर्यटक भी वॉच टावर से वन्यजीवों को निहार सकेंगे। आमपोखरा रेंज के अंतर्गत हाथीडगर पर्यटन जोन में विभाग अब वॉच टॉवर बनाने जा रहा है। इन वॉच टावरों को शिवनाथपुर बीट प्लॉट संख्या 43 में दो मंजिला वाॅच टावर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर निविदा जारी कर दी है। निविदा प्रक्रिया होने के बाद वॉच टावर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि वॉच टावर की मदद से पर्यटक वन्यजीवों को निहारेंगे। वहीं फायर सीजन में वन कर्मी भी वॉच टावर की मदद से आग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कार्य करेंगे और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन