{"_id":"62c493735f4bd43ba5221c2d","slug":"warning-of-heavy-to-heavy-rain-in-hill-districts-including-nainital-till-july-9-haldwani-news-hld46812675","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ जुलाई तक नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ जुलाई तक नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बारिश को लेकर मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बावजूद मंगलवार को बादल तो छाए रहे लेकिन शाम को शहर में भई बारिश हुई। सोमवार देर रात में कुछ देर तक तेज बारिश हुई। पिछले तीन चार दिनों में रुक रुक कर हुई बारिश खरीफ की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विभाग ने छह जुलाई तक ऑरेंज और सात से नौ जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार दिन में धूप खिली और दोपहर बाद बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल समेत गढ़वाल में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है। इससे पूर्व मौसम विभाग ने एक पांच जुलाई तक बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग की ओर से बारिश के दौरान भूस्खलन वाले मार्गों, नदी, नालों की तरफ नहीं जाने की सलाह दी गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बारिश का यह मौसम खरीफ की फसल के लिए भी काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। उरद, मूंग धान की रोपाई के लिए बारिश अनुकूल मानी गई है। बारिश के बाद जिले के अधिकतर स्थानों में धान की रोपाई भी शुरू हो चुकी है। मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि लगातार बारिश रही तो जमीन में नमी भी बनी रहेगी और फसलों को भी लाभ होगा।