फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Income for women from silk production in haldwani

पहल: हुनर की उंगलियों से निकला ओक तसर का सुनहरा धागा, राज्य में पहली बार महिलाओं ने बनाई रेशमी डोर

Tue, 06 Oct 2026 11:41 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 06 Oct 2026 11:41 AM IST
सार

राजकीय रेशम फार्म पनियाली में मां दुर्गा न्यू रेशम महिला स्वयं सहायता समूह ने रेशम निदेशालय के सहयोग से पहल शुरू की। जुलाई 2025 में एक महिला से शुरू यह प्रयास अब 14 महिलाओं तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
Income for women from silk production in haldwani
ओक टसर धागा काततीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रेशम उद्योग में पनियाली की महिलाओं ने नई इबारत लिख दी है। राज्य में पहली बार ओक तसर रेशम की स्पिनिंग कर धागा तैयार करने का काम शुरू हुआ है।

विज्ञापन

मां दुर्गा न्यू रेशम महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रेशम निदेशालय के सहयोग से राजकीय रेशम फार्म पनियाली में यह पहल शुरू की है। जुलाई 2025 में महज एक महिला से शुरू हुआ यह प्रयास अब 14 महिलाओं तक पहुंच गया है। समूह अब तक 10 किलो 275 ग्राम ओक तसर रेशम का धागा तैयार कर चुका है और शुरुआती चरण में ही महिलाओं ने करीब 25 हजार रुपये की आय अर्जित की है। कुमाऊं मंडल के रेशम उपनिदेशक हेम चंद्र ने बताया कि सात पहले इसकी योजना बनाई गई थी।उसके बाद मुहिम की शुरुआत जुलाई 2025 में महज एक महिला के साथ की गई। वर्तमान में 14 महिला सदस्य इससे जुड़ी हैं।

विज्ञापन

 

पहली बार में 25 हजार रुपये की कमाई
समूह की महिलाओं ने अपनी मेहनत और लगन की बदौलत पहली बार ओक तसर रेशम की स्पिनिंग से उच्च गुणवत्ता का धागा तैयार किया। इस शुरुआती चरण में ही महिलाएं 25,000 रुपये की कमाई कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों का रहा विशेष योगदान
इस प्रोजेक्ट को धरातल पर सफल बनाने और महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष करने में रेशम तकनीकी सेवा केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक राहुल पाल, तकनीशियन सुरेश, क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान केंद्रीय रेशम बोर्ड भीमताल के एएस वर्मा आदि का योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed