फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wanted Help For Chirag

पिथौरागढ़ के चार माह के चिराग का उत्तराखंड के पांच अस्पतालों में नहीं हो पाया उपचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wanted Help For Chirag
मासूम चिराग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खेतभराड़ पोस्ट बांसबगड़ तेजम निवासी चार वर्षीय मासूम चिराग को पिछले पांच माह से उत्तराखंड के अस्पतालों में चक्कर कटवाने के बाद दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। यहां चिराग के हार्ट का इलाज चल रहा है। पारिवारिक स्थिति सही न होने के कारण परिजनों को रहने, खाने और दवाओं को खरीदने के साथ ही कई अन्य दिक्कतें आ रहीं हैं। परिजनों ने लोगों से उपचार में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

खेतभराड़ पोस्ट बांसबगड़ तेजम निवासी नंदन सिंह के चार माह के पुत्र मासूम चिराग को उपचार में मदद की दरकार है। परिजनों ने लोगों से चिराग के उपचार में मदद की अपील की है। करीब पांच माह पूर्व परिजन चार वर्षीय मासूम चिराग को जिला अस्पताल में लाए थे। इसके बाद चिकित्सकों ने चिराग को हल्द्वानी, वहां से एम्स ऋषिकेश और फिर एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया। चिराग के पिता नंदन सिंह ने बताया कि उनके सारे रुपये चिराग के उपचार में खर्च हो गए हैं। चिराग की दवाएं महंगी हैं। इसलिए उनको उपचार कराने में परेशानी हो रही है। उन्होंने लोगों से एसबीआई के बैंक खाता संख्या 34785596039, आईएफएससी कोड एसबीआईएन0007657 पर आर्थिक सहायता देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed