{"_id":"66a99502d7a897e3550ffd05","slug":"wall-and-gate-will-be-arranged-for-the-safety-of-children-nainital-news-c-240-1-shld1006-104413-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बच्चों की सुरक्षा के लिए दीवार, गेट का इंतजाम होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बच्चों की सुरक्षा के लिए दीवार, गेट का इंतजाम होगा
Wed, 31 Jul 2024 07:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। मल्ला रामगढ़ के जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक संघ की बैठक हुई। इसमें अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन ने सोमवार को विद्यालय के पास निर्माण सामग्री से भरी पिकअप के गिरने से बाल-बाल बचे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ठेकेदार से वार्ता की।
ठेकेदार ने बच्चों की सुरक्षा के सभी इंतजाम करने की बात कहीं है। प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने बताया कि बैठक में ठेकेदार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी और गेट बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की ओर से सहमति भी दर्ज की गई है। बैठक में ग्राम प्रधान रेखा जोशी, ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रदीप ढैला, चंद्रशेखर, नवाब खान, सुषमा देवी, प्रदीप आदि मौजूद रहे। संवाद