फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wait is over, Adventure Sports rally today

इंतजार खत्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स रैली आज

Sun, 02 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 02 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Wait is over, Adventure Sports rally today
car rally - फोटो : अमर उजाला

एडवेंचर स्पोर्ट्स रैली का इंतजार खत्म हो गया। रविवार सुबह रैली रामपुर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय से रवाना होगी। वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, भाजपा नेत्री रेनू अधिकारी और डॉ. पवलीन कौर रैली को हरी झंडी दिखाएंगी।

विज्ञापन


रैली में ऑफ रोडिंग वाहनों के काफिले के साथ माउंटेन साइकिलें होंगी। गौला पुल के नीचे ऑफ रोडिंग के जांबाज अपनी जानदार गाड़ियों के साथ स्टंट दिखाएंगे। रैली रानीबाग एचएमटी से वापस अमर उजाला कार्यालय में आकर खत्म होगी। वहीं, चिकित्सा उपकरणों से लैस नीलकंठ हास्पिटल की एक एंबुलेंस रैली के दौरान साथ-साथ चलेगी।
विज्ञापन


एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला और कुमाऊं ऑफ रोडिंग क्लब रविवार को स्पोर्ट्स रैली आयोजित कर रहे हैं। रैली में ऑफ रोडिंग क्लब की 50 गाड़ियां और बाइक स्टेशन हल्द्वानी की 50 माउंटेन साइकिलें शामिल हैं। रैली सुबह 10:30 बजे अमर उजाला कार्यालय से निकलेगी। ट्रांसपोर्ट नगर बाइपास से रैली का काफिला बरेली रोड तीनपानी बाईपास से गौलापार बाइपास में निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौला पुल पर काफिला रुकेगा और स्टंट वाली गाड़ियां गौला पुल से नीचे नदी में उतरेंगी। स्टंट के जांबाज नदी के उबड़-खाबड़ और बड़े-बड़े पत्थरों में गाड़ियां चलाते हुए करतब दिखाएंगे। रैली में शामिल माउंटेन साइकिल सवार और बाकी दर्शक पुल से नदी में स्टंट देखेंगे।

साहसिक करतबों को हिशांत अहि ड्रोन से शूट करेंगे, जबकि सुधीर कुमार फोटोग्राफी करेंगे। आधे घंटे तक स्टंट के बाद रैली काठगोदाम रानीबाग के लिए रवाना होगी। रानीबाग में एचएमटी से रैली घूमकर वापस अमर उजाला कार्यालय पहुंचेगी।


माउंटेन साइकिलिस्ट और ऑफ रोडिंग के जांबाजों को बतौर प्रतिक चिन्ह प्रमाण पत्र वितरण किए जाएंगे। मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, मंडी सभापति सुमित हृदयेश, ऑफ रोडिंग क्लब अध्यक्ष सारिक अहमद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण करेंगे। एंकरिंग दामिनी अरोड़ा, प्रदीप उपाध्याय, राजकुमार भंडारी, गायक दिप्ती जोशी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed