फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting took place fast in the beginning and then slowly.

Nainital News: शुरू में तेज और बाद में धीमी गति से हुआ मतदान

Sat, 20 Apr 2024 06:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Apr 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Voting took place fast in the beginning and then slowly.
नैनीताल। नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। सुबह कुछ बूथों में मतदाताओं की कतार नजर आई लेकिन उसके बाद धीमी गति से मतदान हुआ। दोपहर तक अधिकांश बूथों में इक्का-दुक्का मतदाता ही वोट डालते नजर आए। दोपहर बाद मतदान ने फिर गति पकड़ी।
विज्ञापन

पिछले वर्षों तक सुबह के समय मतदान प्रक्रिया धीमी चलती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सुबह के समय बूथों पर अच्छी भीड़ जुटी और लाइन लगानी पड़ी। दस बजे तक जीजीआईसी, तल्लीताल स्थित प्राथमिक विद्यालय, मल्लीताल स्थित सीआरएसटी कालेज व डीएसए मैदान स्थित बूथों में बीस फीसदी तक वोट पड़ चुके थे। लेकिन दोपहर होते-होते शहर के भीतर स्थित बूथों पर सन्नाटा पसरने लगा। जबकि खुर्पाताल, नारायण नगर, मंगोली, नलनी, बजून, थापला आदि क्षेत्रों के बूथों में दोपहर एक बजे तक पचास फीसदी वोट पड़ चुके थे। प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल के बूथ में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक नजर आई। प्राथमिक विद्यालय नलनी के बूथ में दोपहर दो बजे पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था। जबकि थापला स्थित बूथ में महिला और युवा वोटर अधिक नजर आए।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही नजारा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के बूथों में भी देखने को मिला। यहां भी शुरुआती वोट अच्छे पड़े लेकिन दोपहर तक बूथ खाली हो गए। दोपहर बाद फिर से मतदान ने गति पकड़ी। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के आरओ प्रमोद कुमार व भीमताल विधानसभा क्षेत्र के आरओ केएन गोस्वामी ने बताया कि सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल और भीमताल विधानसभा क्षेत्रों में घंटे दर घंटे मतदान की स्थिति (प्रतिशत में)

विधानसभा क्षेत्र 9 बजे 11 बजे एक बजे तीन बजे पांच बजे
भीमताल 08 23.88 37.24 46.36 55.89
नैनीताल 08 21.86 37.17 42.48 50.24

नैनीताल और भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल
भीमताल 55767 47654 103421
नैनीताल 58432 52251 110683

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed