फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting has decreased in Ramnagar in five years, this time voting was 63.05%

Nainital News: पांच साल में रामनगर में घट गया मतदान, इस बार 63.05% हुई वोटिंग

Sat, 20 Apr 2024 06:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Apr 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Voting has decreased in Ramnagar in five years, this time voting was 63.05%
रामनगर (नैनीताल)। गढ़वाल लोकसभा सीट के रामनगर क्षेत्र में मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। हालांकि तीन बूथों पर ईवीएम खराब हुईं, लेकिन प्रशासन ने तत्काल मशीनों को बदलकर मतदान सुचारू किया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे से लगी भीड़ दोपहर तक सुस्त रही। इसके बाद हर बूथ पर मतदाताओं की कतारें लंबी हो गईं। मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा। जबकि हिंदू बहुल इलाकों में मतदान की रफ्तार सुस्त रही। यहां शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान चलता रहा। पांच बजे तक 63.05 प्रतिशत हुआ। जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में 67.7 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन

रामनगर 61 विधानसभा के अंतर्गत 146 बूथ, 14 सेक्टर और 5 जोन सेक्टर बनाए। 10 सेक्टर में से 20 बूथ अति संवेदनशील रहे। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण कराने के लिये प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि तीन बूथों बेड़ाझाल, शिवनाथपुर नई बस्ती और छोई में दोपहर के समय ईवीएम खराब हो गई थी। बाद में दूसरी मशीन को लगाकर मतदान को सुचारू किया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र रावत, एसडीएम राहुल शाह, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने भी पुलिस बल के साथ मतदान स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय प्रतिशत
नौ बजे 11.6
11 बजे 26.11
एक बजे 40.20
तीन बजे 49.28
पांच बजे 63.05
(नोट: सभी आंकड़े प्रतिशत में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed