फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting centers and polling places changed due to disaster

Nainital News: आपदा के चलते बदले मतदान केंद्र और मतदान स्थल

Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Voting centers and polling places changed due to disaster
भीमताल (नैनीताल)। मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनामिका ने बताया कि आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों के चलते जिले के विकासखंडों में पूर्व में निर्धारित मतदान केंद्रों और स्थलों में राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड निर्देश पर संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसगांव के लिए अब मतदान केंद्र और मतदान स्थल राप्रापा बसगांव है। ग्राम पंचायत बारगल के लिए बारगल, ग्राम पंचायत सिरौड़ी के लिए सिरोड़ी फार्म (राष्ट्रीय पादप एवं अनुवांशिक संस्थान क्षेत्र निगलाट), ग्राम पंचायत हल्ड्यानी के लिए प्राउपा विद्यालय हल्ड्यानी मतदान स्थल है। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलियागांव का मतदान स्थल पंचायत घर जंगलियागांव, बेलुवाखान के लिए फॉरेस्ट रेंजर ऑफिस परिसर बल्दियाखान, ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पजैना के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पजैना, मल्ली पोखरी के लिए राप्रावि तल्ली पोखरी, टकुरा के लिए राप्रावि टकुरा को मतदान स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर भूल के लिए मतदान स्थल सेंट जोसेफ स्कूल शंकरपुर, दुल्हेपुरी के लिए इमैनुएल पब्लिक स्कूल बद्री बिहार दूल्हेपुरी और ग्राम पंचायत चुकुम के लिए संशोधित मतदान स्थल राप्रावि मोहान और मतदान केंद्र प्रापा चुकुम का बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed