फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting by Youth in Haldwani

युवा बोले, हमने अपनी पसंद की सरकार का किया चुनाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Voting by Youth in Haldwani
पहला वोट डालने वाले युवा-पूजा मेहरा और मीनाक्षी मेहरा मंगोली नैनीताल। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि उन्होंने विकास और रोजगार के लिए वोट दिया है। युवाओं का कहना था कि देश का नागरिक होने के नाते उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी की। अब बनने वाली सरकार को चाहिए कि वह भी अपने वादे पूरे करे। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही महंगाई पर काबू हो ताकि मध्यम वर्गीय परिवार भी अपना भरण पोषण आसानी से कर सकें। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

मुझे खुशी है कि सरकार बनाने में मैंने भी योगदान दिया है। शिक्षा गुणवत्तापरक हो, छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिले। पढ़े लिखे काबिल युवाओं को रोजगार दिया जाए। - मोहम्मद दानिश
विज्ञापन

संविधान की ओर से दिया गया मतदान का अधिकार लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार है। एक जिम्मेदार नागरिक होने का हमने फर्ज अदा किया है। अब जो सरकार बनेगी उसको चाहिए कि वह युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं। - जितेंद्र बिष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने ही आजादी से लेकर अब तक देश की तकदीर बदली है। देश और अपने भविष्य के हित में मतदान किया गया है। जो भी सरकार सत्ता में आती है वह गांव में प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराएं साथ ही दूर दराज के क्षेत्रों में शिक्षा को लेकर कार्य हो। - सूरज कनवाल
पहली बार मतदान किया, मुझे अब यह अधिकार मिल गया है कि मैं अपनी पसंद की सरकार का चुनाव कर रही हूं। मतदान क्षेत्र के विकास के लिए किया है। उम्मीद है कि मेरे द्वारा दिया गया वोट क्षेत्र के विकास के लिए काम आएगा। - सोनाली आर्या
पहली बार मतदान करके मैं बहुत खुश हूं। मैं गौरव का अनुभव कर रही हूं कि सरकार बनाने में मेरी भी भागीदारी है। मैं चाहती हूं कि बनने वाली सरकार भ्रष्टाचार मुक्त हो और देश का विकास करने वाली हो। - शिया

मैं हमारे देश में ऐसी सरकार बनाना चाहता हूं जिसमें भ्रष्टाचार न हो, जो देशहित में कार्य करे तथा विश्व स्तर पर हमारे देश का नाम रोशन करे। इसलिए मुझे पहली बार वोट डालकर बड़ी खुशी हुई। - प्रियंका बुढ़लाकोटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed