{"_id":"6ad91517adf8d8c4be02bd32","slug":"power-supply-remained-off-for-eight-hours-for-the-repair-of-electricity-lines-nainital-news-c-238-1-ntl1018-131751-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए आठ घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए आठ घंटे गुल रही बत्ती
Thu, 22 Oct 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को ऊर्जा निगम ने करीब आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रखी। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में इन्वर्टर भी बंद हो गए।
ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5.45 बजे तक मेहरागांव बिजली घर से संचालित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रही। त्योहार के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। बिजली आपूर्ति के कारण नैनीताल, भवाली, भीमताल, बेतालघाट, मुक्तेश्वर, धारी, ओखलकांडा समेत आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से बिजली गुल रहने के कारण इन्वर्टर तक जवाब दे गए। ऐसे में घरों में दैनिक कार्यों में दिक्कत हुईं।
बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई प्रभावित
नैनीताल। शहर में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। सुबह से बिजली नहीं होने के कारण जल संस्थान के टैंकों में पानी नहीं भर पाया जिससे कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। बिजली आने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या के चलते जलापूर्ति बहाल करने में दिक्कतें बनी रहीं।
विज्ञापन
जल संस्थान के ईई अनीश पिल्लई ने बताया कि सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण टैंकों में पानी का भंडारण नहीं हो सका। बिजली आने के बाद भी लो वोल्टेज के कारण पंपिंग प्रभावित हो रही है। रात के समय टैंकों में पानी भरने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह तक पेयजल आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।