फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Brought recognition to mountain products in markets across the country

Nainital News: पहाड़ के उत्पादों को दिलाई देशभर के बाजार में पहचान

Thu, 22 Oct 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 22 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Brought recognition to mountain products in markets across the country
हल्द्वानी। पहाड़ के मिलेट्स, दालें, मसाले, शहद और पारंपरिक खाद्य उत्पाद अब हल्द्वानी से देशभर के बाजार तक पहुंच रहे हैं। प्रीति राजपूत की ओर से वर्ष 2022 में शुरू किया गया हिलप्योर ऑर्गेनिक पांच उत्पादों से बढ़कर 100 से अधिक पहाड़ी उत्पादों तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


प्रीति बताती हैं कि शुरुआत रागी मिलेट, अमरनाथ मिलेट, हल्दी पाउडर, पहाड़ी लहसुन और नमक से हुई। मांग बढ़ने के साथ दालें, आटा, जड़ी-बूटियां, चाय, शहद, पारंपरिक खाद्य उत्पाद, कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल और प्राकृतिक उत्पाद भी जोड़े गए। बैंकिंग परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने उद्यम की दिशा में कदम बढ़ाया। कोविड काल में कुमाऊं के गांवों और स्थानीय उत्पादों से जुड़ने पर महसूस हुआ कि पहाड़ में उत्पादों की विविधता होने के बावजूद उन्हें बड़े बाजार तक पहुंचाने की चुनौती है।
विज्ञापन


कंपनी किसानों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से जुड़कर कच्चा माल लेने, गुणवत्ता, भंडारण और स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन पर काम कर रही है। महिलाओं को प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, बिक्री और डिजिटल कॉमर्स से जोड़ने के साथ उन्हें उत्पादक और उद्यमी के रूप में आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कारों से मिली पहचान
16 मार्च 2024 को दिल्ली मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से वूमेन चेंजमेकर-सोशल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड मिला। वर्ष 2025-26 में जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार और सात अगस्त 2026 को राज्य स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article