फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voters should cooperate with the BLO: SDM

बीएलओ का सहयोग करें मतदाता : एसडीएम

Wed, 10 Jun 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 10 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Voters should cooperate with the BLO: SDM
किच्छा। एसडीएम गौरव पांडेय ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे घर-घर पहुंच रहे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का सहयोग करें और आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम गौरव पांडेय ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम आठ जून से शुरू हो गया है। पहले चरण में सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं को इसमें वर्ष 2003 से संबंधित आवश्यक विवरण भरकर बीएलओ को वापस देना होगा। इसके बाद जानकारी को ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण और अद्यतन करना है। इस प्रक्रिया में वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मतदाता का नाम अथवा उसके माता-पिता या दादा-दादी के नाम का मिलान किया जाएगा। मतदाता चाहें तो वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से स्वयं भी गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। बीएलओ की ओर से सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट पब्लिकेशन रोल) प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा उनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को प्रकाशित होगी। पूरी प्रक्रिया बीएलओ एप के माध्यम से संचालित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं और बीएलओ के कार्यों पर निगरानी रख रहे हैं। एसडीएम ने बीएलए से भी निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीएलओ का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को बीएलओ के कार्य को लेकर शिकायत हो तो वह तहसीलदार अथवा एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है। इस अवसर पर तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
किच्छा। एसडीएम गौरव पांडेय ने बताया कि आठ जून से एसआईआर का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। पहले चरण में सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र देंगे। उसमें मतदाता एसआईआर के संबंध में वर्ष 2003 का अपना विवरण भरकर बीएलओ को वापस करेगा। जिसके बाद उस विवरण को ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से बीएलओ के कार्य में सहयोग करने की अपील की।

मंगलवार को एसडीएम गौरव पांडेय ने बताया कि एसआईआर का उदेश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेने, बीएलओ व चुनाव आयोग की टीम को घर आने पर सहयोग करने की अपील की। ताकि ड्राफ्ट पब्लिकेशन रोल व मतदाता सूची का शुद्धिकरण कर मतदाताओं का नाम दर्ज किया जा सके। बताया कि पिछला एसआईआर वर्ष 2003 में हुआ था। उस वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम होना चाहिए या उसके माता-पिता, दादा-दादी के नाम से मैप किया जाएगा। वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से मतदाता स्वयं भी गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भर सकता है। बीएलओ के सत्यापन करने बाद गणना प्रपत्र का काम पूरा होगा। आगामी 14 जुलाई को ड्राफ्ट पब्लिकेशन रोल जारी किया जाएगा। 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां सुनी जाएंगी। 15 सितबंर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया बीएलओ एप से की जा रही है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने बूथ लेबल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए हैं। वह भी इस प्रक्रिया का हिस्सा बन कर बीएलओ की कार्यप्रणाली पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीएम ने बीएलए से भी निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाने के लिए बीएलओ के कार्य में सहयोग देने की अपील की। बीएलओ के सही प्रकार कार्य नहीं करने पर मतदाता बीएलओ की शिकायत तहसीलदार और एसडीएम से कर सकते हैं। इस दौरान तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed