{"_id":"61e7110db86ce022d91ce0b8","slug":"volvo-bus-from-haldwani-to-delhi-haldwani-news-hld4513389172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के यात्री घटने पर अब केवल चार वॉल्वो बसें ही चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के यात्री घटने पर अब केवल चार वॉल्वो बसें ही चलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिल्ली के यात्रियों की संख्या में कमी होने से रोडवेज प्रबंधन ने वॉल्वो बसों की संख्या भी सीमित कर दी है। अब ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर दिल्ली के लिए दो सुबह और दो शाम मात्र चार वॉल्वो बसें चलेंगी।
परिवहन निगम प्रबंधन के आदेश पर काठगोदाम डिपो द्वारा दिल्ली के लिए ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर दस वॉल्वो बसें संचालित की जा रही थीं। निगम की वेबसाइट में पांच वॉल्वो बसों के लिए सुबह और पांच वॉल्वो शाम को ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था चल रही थी। जिसके कारण ऑनलाइन बुकिंग में एक- दो यात्री होने पर भी बसें भेजनी पड़ रही थीं जिसकी वजह से रोडवेज को प्रतिदिन हजारों रुपये का घाटा हो रहा था। रोडवेज की कर्मचारी यूनियनें घाटे में चल रहीं वॉल्वो बसों को हटाने की मांग कर रही थीं।
मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने इस संबंध में निगम मुख्यालय के महाप्रबंधक संचालन देहरादून से दूरभाष पर बात कर कड़ा विरोध जताया। परिणाम स्वरूप अब दो वॉल्वो सुबह और दो बसें शाम को ऑनलाइन बुकिंग हो सकेंगी, यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।