फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vlogger Jyoti arrested for allegedly making derogatory remarks about women and deities in haldwani

Haldwani News: महिला और देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में व्लॉगर ज्योति गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 10:28 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 08 Jan 2026 10:28 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में व्लॉगर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार।

विज्ञापन
Vlogger Jyoti arrested for allegedly making derogatory remarks about women and deities in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं के बारे में दराती हाथ में लहराते हुए अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप में ऊंचापुल निवासी जूही चुफाल ने व्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुखानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ज्योति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ ही दंगा कराने के इरादे से भीड़ को उकसाने का आरोप है। थाने में पूछताछ के बाद ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना के बाहर उनके समर्थकों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में जूही चुफाल ने कहा कि हरिपुर लालमणी किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ज्योति अधिकारी की वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है। इसमें वह दराती लहराते हुए महिलाओं के बारे में टिप्पणी कर रही हैं। पहाड़ के देवताओं के लिए भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रही है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन

मुखानी एसओ सुशील जोशी ने बताया कि जूही की तहरीर पर ज्योति अधिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27, 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 196 (धर्म जाति, भाषा के आधार पर शत्रुता फैलाने), 299 व 302 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने) की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति अधिकारी के खिलाफ तहरीर मिली थी। मुखानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दराती भी बरामद की गई है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी



जिगरा है तो मैदान में आना...

पुलिस ने ज्योति अधिकारी के घर जाकर नोटिस तामील कराया तो वह लाइव वीडियो बनाती रही। जब कार में सवार होकर वह थाने के लिए निकलीं तो भी वीडियो बनाती रही। इसमें उसने वादी जूही चुफाल पर निशाना साधा। वीडियो में वह कह रही है कि जिसने भी ये केस किया है सुनने आया है वो भी महिला ही है, बच्ची है। मैं उससे कहना चाहती हूं, बहन आना जरूर सामने। ऐसा न हो ऑनलाइन केस करके फिर आप घर में रहें। जिगरा थोड़ा मैदान में भी आकर दिखाओ। मैं तो निकल गई बहन अगर तेरे में थोड़ा भी जिगरा है तो सामने आ जाना आज। हम भी देख लेंगे। क्यों, नेताड़ी बनने का ज्यादा शौक चढ़ा है, आजा सारे शौक निकलवाऊं मैं....।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed