{"_id":"a7b555499942a5acc6a30d01b89f4645","slug":"vldia-respect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प लेकर बढ़ें, मंजिल मिलेगी : प्रो. वल्दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प लेकर बढ़ें, मंजिल मिलेगी : प्रो. वल्दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 06 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में मंगलवार को पद्म भूषण से अलंकृत भू-विज्ञानी प्रो. केएस वल्दिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय के बाल सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन में नई चीजों, नए विचार और नई शैली ग्रहण कर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
प्रो. वल्दिया ने कहा कि जो व्यक्ति संकल्प के साथ आगे बढ़ता है उसे ही मंजिल मिलती है। उन्होंने कहा कि इस कालेज से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है यहां आकर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक रहे स्व. प्रताप भैय्या को भी श्रृद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विद्यालय की उप व्यवस्थापक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने उन्हें विद्यालय की ओर से सम्मानित किया। पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरन सिंह, केदार सिंह, बिशन सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रधानाचार्य पूरन सिंह ने किया।
विज्ञापन