फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vivek wants to establish spiritual art on the world stage

आध्यात्मिक कला को विश्वपटल पर स्थापित करना चाहते हैं विवेक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Vivek wants to establish spiritual art on the world stage
नैनीताल। बैंक की नौकरी छोड़ नैनीताल के दूरस्थ गांव बिनकोट निवासी विवेक चंद्र बिष्ट इन दिनों आध्यात्मिक कला को प्रोत्साहित कर रहे हैं। विवेक आध्यात्मिक कला को विश्वपटल पर स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन

चित्रकार विवेक चंद्र बिष्ट ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्होंने अस्तित्वम गैलरी स्थापित की है। 20 से अधिक राष्ट्रों के आध्यात्मिक चित्रकार इस गैलरी का हिस्सा हैं। बिष्ट के अनुसार आध्यात्मिक कला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिकता, समानता और रचनात्मकता का संदेश भेज रही है। कहा जीवन के बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह कला सहायता करती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड में विद्यमान ऊर्जा के अध्ययन तथा अनुभव पर आधारित कला शृंखलाओं को भी गैलरी में शामिल किया है। अस्तित्वम गैलरी का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिक कला को सर्वोच्च स्तर प्रदान करना है, जिससे समाज में प्रेम, आदर, समानता और शांति का संदेश भेजा जा सके।
विज्ञापन

दुबई में मेडिटेशन सेेंटर में स्थापित है एक पेंटिंग
नैनीताल। विवेक ने बताया कि 1008 बार ऊं और महामृत्युंजय आदि मंत्रों के साथ उन्होंने विशेष पेंटिंग बनाई है, जो निजी संस्था के माध्यम से दुबई के मेडिटेशन सेंटर में स्थापित की गई है। इसे वहां खासी सराहना मिली है। विवेक केदारनाथ मंदिर, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, जागेश्वर धाम और गोल्जयू मंदिर की पेंटिंग बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed