फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Virat and Aryan at the forefront of karate competition

विराट व आर्यन कराटे प्रतियोगिता में सबसे आगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Virat and Aryan at the forefront of karate competition
नैनीताल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी अतिथियों के साथ। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। टेंशिनकान शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से यहां शैले हॉल में दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई है। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 350 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन जूनियर और सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता हुई। आयोजक हसरत खान ने बताया कि सात वर्षीय सब जूनियर बालक वर्ग में विराट व आर्यन, नौ से दस वर्ग ए में अंश कुमार व बी में अंकुश पनवार विजयी रहे। 11 से 12 वर्ष ए वर्ग में आदित्य व बी वर्ग में चिराग जबकि 13 वर्ष ए वर्ग में श्रीयांश व बी वर्ग में रनवीर सिंह अव्वल रहे। बालिका वर्ग के 10 वर्ष में निहारिका राणा, 11 वर्ष में तनिष्का, 12 वर्ष में संजना व वंशिका, 13 वर्ष में अंशिका ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना है। इस मौके पर कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र शर्मा, दीपक अग्रवाल, गजाला खान, सुनील श्रीवास्तव, मनोज प्रसाद, विजय सोलंकी, प्रदीप शेखरिया, हामिद फारूखी, बालाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed