फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers will close Dhangarhi Gate on 15th

Nainital News: 15 को धनगढ़ी गेट बंद करेंगे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers will close Dhangarhi Gate on 15th
रामनगर के ढिकुली में ग्रामीणों की होती बैठक। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम ढिकुली, गर्जिया, सुंदरखाल, मोहान क्षेत्र के ग्रामीणों की ढिकुली में हुई बैठक में गर्जिया पर्यटन जोन का प्रवेश द्वार गर्जिया से ही करने की मांग को लेकर 15 दिसंबर को धनगढ़ी गेट बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सुंदरखाल के मनोनीत प्रधान चंदन राम की अध्यक्षता और बीडीसी सदस्य जगदीश छिमवाल के संचालन में हुई बैठक में सभी क्षेत्रवासियों, पर्यटन कारोबारियों ने एक मत से गर्जिया पर्यटन जोन का प्रवेश द्वार गर्जिया से ही करने की मांग की। ग्राम प्रधान ढिकुली पूनम और ढिकुली मोहान चुकुम क्षेत्र की बीडीसी सदस्य खष्टी देवी ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए 14 नवंबर को पार्क प्रशासन ने एक माह का समय दिया था। समयावधि पूरी होने होने को है लेकिन अभी उनकी मांग नहीं मानी गई है। मजबूरी में धनगढ़ी गेट बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान इकबाल हुसैन, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किशोर चंद्र, अध्यक्ष राजेंद्र छिमवाल, कॉर्बेट ग्रामीण पर्यटन विकास समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष उमर मोहम्मद, सचिव मोहन सुयाल, त्रिलोक पोखरियाल, गिरीश चंद्र, शांति ध्यानी, जमीला, सोनी अहमद, सौरभ नैनवाल, नूर हुसैन, धीरेंद्र छिमवाल, अहमद हुसैन, देवेंद्र कुमार, नंदी देवी, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed