फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers' victory, the four demands are met

हुई जीत, चारों मांगें होंगी पूरी 

Mon, 10 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 10 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers' victory, the four demands are met
ग्रामीणों की हुई जीत, चारों मांगें होंगी पूरी  - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। मालिकाना हक समेत चार मांगों को लेकर शहीद पार्क लखनपुर में बीते 22 दिनों से चल रहा अनशन और धरना-प्रदर्शन रविवार को बतौर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उनके प्रधान सलाहकार रणजीत रावत के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


रणजीत रावत ने अनशन पर बैठी 22 महिलाओं को जूस पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया। आंदोलनकारियों ने मांगों को लेकर शीघ्र उचित कार्यवाही न होने पर अगले चरण में मुख्यमंत्री कार्यालय में ही प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


रणजीत रावत ने बताया कि सीएम ने राजस्व सचिव को वर्ग 10क की जमीनों के नियमितीकरण के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश से कॉलोनियों की जमीनों की नपत भी शीघ्र शुरू हो जाएगी। रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही रामनगर में रोडवेज और एआरटीओ के कार्यालय का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डीएम ने हफ्ते में एक दिन रामनगर में एआरटीओ को बैठने के आदेश दिए हैं। रविवार को अनशन पर बैठने वालों में सुमित्रा बिष्ट, कुंती आर्य, नीमा मठपाल, कमला जलाल, गीता पांडेय, कमला जोशी, बीना महरा, गोमती रावत, जशोदा कड़ाकोती, राजमती रावत, शांति बोरा, मधुलि देवी, सरस्वती बवादी, झाबा देवी, विभा श्रीवास्तव, कमला देवी, कमला आर्य, गंगा जोशी, उषा घुग्तियाल, लीला भंडारी आदि थे। इस दौरान संघर्ष समिति और हमारा उत्तराखंड मंच से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed