{"_id":"6ae796fc0fd8fedc2c0c343e","slug":"villagers-troubled-by-lack-of-a-road-nainital-news-c-418-1-shld1006-11614-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क नहीं होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क नहीं होने से ग्रामीण परेशान
Mon, 02 Nov 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बबियाड के बिरसिंग्या गांव के ग्रामीण सड़क नहीं बन पाने से परेशान हैं। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों, मरीजों और स्कूली बच्चों के साथ किसानों को पांच किमी दूर पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों की ओर से सरकार, सांसद, मंत्री और शासन-प्रशासन के अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी है। समाजसेवी रमेश टम्टा ने कहा कि गांव में सड़क नहीं होने से युवा पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि सर बार सड़क निर्माण का आश्वासन देने के बाद भी सड़क नहीं बन पा रही है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सरकार और शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है ताकि गांव में रहकर ही लोग खेतीबाड़ी और अन्य स्वरोजगार कर अपनी आजीविका चला सके। संवाद
विज्ञापन