{"_id":"665f9cddebf966ce74091897","slug":"villagers-surrounded-sdo-due-to-lack-of-electricity-and-water-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-103845-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिजली-पानी न मिलने से ग्रामीणों ने एसडीओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिजली-पानी न मिलने से ग्रामीणों ने एसडीओ का किया घेराव
Wed, 05 Jun 2024 04:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
भीमताल में ऊर्जा निगम की एसडीओ का घेराव करते लोग।
भीमताल/गरमपानी(नैनीताल)। भीमताल से लेकर बेतालघाट तक के ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। मंगलवार को भीमताल के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने एसडीओ काजल रैकुनी का घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बिजली नहीं देने पर इस्तीफा देने की मांग की।
समाजसेवी नितेश बिष्ट ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों को फोन करने के बाद भी बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों को बिजली के साथ पानी भी नहीं मिल पा रहा है। जंगलियागांव के युवा नवीन कुल्याल ने बताया कि पांच दिन से बिजली की समस्या के चलते पानी नहीं आने से लोगों को हैंडपंप और गधेरों से पानी लाना पड़ रहा है मगर अधिकारी फोन नहीं उठाते। मेहरागांव में भी बिजली नहीं आने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती के कारण फ्रिज में रखा सामान खराब होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान सुनीता पांडे, शरद पांडे, विशन पोखरिया आदि मौजूद रहे। इधर बेतालघाट के सीम गांव में सोमवार शाम 7 बजे से बिजली नहीं होने से 36 परिवारों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। मंगलवार को 14 घंटे बाद ऊर्जा निगम ने बिजली आपूर्ति सुचारू कराई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।