{"_id":"68716b89ddd235cf2405e031","slug":"villagers-sit-on-dharna-for-bad-road-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108694-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बदहाल सड़क के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बदहाल सड़क के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण
Sat, 12 Jul 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बबियाड़ और दुदुली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बदहाल सड़क के लिए बबियाड़ रोड पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जाहिर किया। ग्रामीणों ने 16 जुलाई तक सड़क सही नहीं किए करने पर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि लंबे समय से बबियाड़-टपुवा-दुदुली मोटर मार्ग पर गड्ढे होने से वाहन चालकों, यात्रियों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार, सांसद, विधायक और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द सड़क सही नहीं होने पर हरेले के दिन आंदोलन कर ग्रामीण पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वहां युगल किशोर पलड़िया, प्रमोद कुमार, विशन राम, सुभाष आर्या, सूरज आर्या, दयाकिशन आदि थे।