{"_id":"5e55831a8ebc3ef3f93118c1","slug":"villagers-raised-voice-against-raw-alcohol-smugglers-chorgalia-news-hld375109169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के तस्करों के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के तस्करों के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
गौलापार में नुक्कड सभा के बाद थानाधयक्ष संजय जोशी से वार्ता करते ग्रामीण।
- फोटो : CHORGALIA
गौलापार (नैनीताल)। सुंदरपुर रैकवाल में कच्ची शराब के विरोध में ग्रामीणों ने गणेश सिंह कुलौरा के घर पर सभा का आयोजन किया। सभा में चोरगलिया पुलिस भी मौजूद थी। गांववासियों ने एसओ संजय जोशी से कच्ची शराब के धंधे को खत्म करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गौलापार क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में शराब के तस्करों के हौसले बुलंद हैं।
कई बार शिकायत करने के पर भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यहां तक स्कूली बच्चे भी नशे की लत में पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह में शराब के धंधे को बंद नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इससे पहले ग्रामीणों का एक दल सोमवार को खेड़ा में हुए डीआईजी जन संवाद में भी इसी मांग को उठा चुका है।
डीआईजी के आदेश के बाद चोरगलिया पुलिस ने नुक्कड़ सभा में प्रतिभाग किया। थानाध्यक्ष संजय जोशी ने कहा कि ग्रामीणों के बताए गए ठिकानों पर छापामारी की जाएगी और तस्करों को पकड़ा जाएगा। इस मौके पर प्रधान उमा रैकवाल, नीरज रैकवाल, बालम बिष्ट, धन सिंह रैकवाल, प्रवीन रावत, गणेश सिह, मनोज सिंह, दीपू भट्ट, गौरव शर्मा, एसआई दया जोशी ,गणेश अधिकारी आदि थे।