{"_id":"18224b95e0b237ae28ee906468eaef50","slug":"villagers-in-rape-case-surrounds-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप प्रकरण में ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप प्रकरण में ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिवस शहर में विक्षिप्त महिला के साथ बलात्कार के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में फरार आरोपी सूरज के पक्ष में बेलगढ़ के दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि मामले में गिरफ्तार आरोपी ने सूरज को जानबूझकर फंसाया है। पुलिस चाहे तो सूरज का डीएनए टेस्ट करा ले, सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 15 अप्रैल की रात गुलरघट्टी के एक खंडहर में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दो लोगाें ने बलात्कार किया, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी शिवराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी भाग निकला। पकड़े गए शिवराम ने पुलिस को बताया कि फरार आरोपी सूरज है। इधर, सुबह मामले में सूरज का नाम आने पर बेलगढ़ गांव के कई ग्रामीण कोतवाली आ धमके और एसआई बीसी मासीवाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि घटना की रात सूरज अपने घर पर परिवार वालों के साथ था, शिवराम ने रंजिश के तहत सूरज को फंसाया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब एक-डेढ़ माह पूर्व शिवराम का सूरज से झगड़ा हो गया था और तब उसने सूरज को किसी मामले में फंसाने की धमकी दी थी। ग्रामीणों ने कहा कि मामले में पुलिस चाहे तो सूरज का डीएनए टेस्ट करा ले, सच्चाई सामने आ जाएगी। ज्ञापन देने वालों में मनोनीत प्रधान आनंद आर्या, राम सिंह, महेश, बालम सिंह, विशाल कुमार, मदन, आनंद प्रसाद, राधादेवी, कुंती देवी, दीपा, गीतादेवी, अनीता देवी, नेहा आर्या, नंदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन