फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers forced to carry water from water sources

जलस्रोतों से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers forced to carry water from water sources
बेतालघाट के घोड़िया हल्सों में पानी के लिए जलस्रोतों में पानी के लिए लाइन लगाए ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHIMTAL
बेतालघाट (नैनीताल)। ग्राम पंचायत घोड़िया हल्सों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। ग्रामीण पेयजल के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर हैं और दिनभर पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत के लिए जलसंस्थान पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल के लिए महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को जलस्रोतों पर लाइन लगाकर पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीप रेखाड़ी और नवीन कश्मीर ने बताया कि पानी के लिए लोग परेशान हैं। जिम्मेदार विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की समस्या को हल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने तीन दिन के भीतर पेयजल समस्या का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र में पाइप भेजे गए हैं। जल्द लाइन दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed