फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   villagers brought sick woman in a cart in Birsingya village nainital

Nainital News: पांच किमी डोली और सौ किमी गाड़ी से सफर करने के बाद मिला इलाज, लोगों में नाराजगी

Tue, 17 Dec 2024 10:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Dec 2024 10:38 AM IST
सार

बिरसिंग्या गांव में सड़क नहीं बनने के कारण गांव की मधुली देवी (65) को बीमार होने पर पांच किमी तक डोली में ढोकर सड़क तक लाया गया, इसके बाद सौ किमी गाड़ी से सफर तय कर हल्द्वानी एसटीएच पहुंचाया गया। इससे लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
villagers brought sick woman in a cart in Birsingya village nainital
बीमार महिला को डोली में लाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सरकार पहाड़ों पर सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के कितने भी दावे कर ले, लेकिन धरातल पर गांवों में रह रहे लोगों के नसीब में सिर्फ इंतजार ही आ रहा है। कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने पर पहाड़ों के दूरस्थ गांवों में मरीज दम तोड़ देता है और कहीं पर कई किमी डोली से यात्रा के बाद अस्पताल में इलाज नसीब होता है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बबियाड़ के बिरसिंग्या गांव में सामने आया, जहां सड़क नहीं बनने के कारण गांव की मधुली देवी (65) बीमार होने पर पांच किमी तक डोली में ढोकर सड़क तक लाया गया, इसके बाद सौ किमी गाड़ी से सफर तय कर हल्द्वानी एसटीएच पहुंचाया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से सड़क बनाने के कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। पूर्व में तत्कालीन डीएम सविन बंसल ने बिरसिंग्या गांव में पहुंचकर जनता दरबार लगाकर सड़क बनाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि डीएम का तो तबादला हो गया, लेकिन गांव के लिए सड़क नहीं बन पाई। कहा कि कुमाऊं कमिश्नर और डीएम भी सड़क निर्माण की समस्या हल नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

गांव के विद्यासागर, अनिल कुमार, दयाल, सुभाष चंद्र, शिवराज, खीमानंद, देवेश, ललित टम्टा और प्रकाश चंद्र ने सरकार और शासन-प्रशासन से सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की ओर से भूमि हस्तांतरित करने के लिए सैद्धांतिक अनुमति मिल गई है। विधिवत स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। केंद्र से स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed