फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers angry with the incidents of theft surrounded the police post

Nainital News: चोरी की घटनाओं से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरी

Wed, 30 Jul 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 30 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry with the incidents of theft surrounded the police post
पीरूमदारा। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को पीरूमदारा पुलिस चौकी का घेराव किया। जोरदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेताया कि चोरी के मामलों का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बीते कई दिनों से इलाके में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं लेकिन पुलिस किसी भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। तमाम चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। कहा, यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

घेराव करने वाले ग्रामीणों में जीवन बिष्ट, मुकेश रावत, राहुल डंगवाल, लीलाधर जोशी, अरविंद गुसाई, अनीता, मंजू चौहान, शशि रावत आदि शामिल रहे। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धनिक ने कहा वर्तमान में कई पुलिसकर्मी पंचायत चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं। पूर्व में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जा चुका है और हाल की वारदातों का जल्द खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed