{"_id":"6a21d617fc36d5d62a0492df","slug":"villagers-angry-over-inconveniences-at-russian-bypass-temporary-parking-nainital-news-c-238-1-shld1020-126702-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रूसी बाईपास अस्थायी पार्किंग में असुविधाओं पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रूसी बाईपास अस्थायी पार्किंग में असुविधाओं पर ग्रामीणों में रोष
Fri, 05 Jun 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। रूसी बाईपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने पर्यटन सीजन में अस्थायी पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने प्रशासन पर मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, पार्किंग स्थल पर सार्वजनिक शौचालय और प्रकाश व्यवस्था का अभाव है। महिलाएं और बच्चे खुले में शौच करने को मजबूर हैं। बस चालक जंगल में कूड़ा फेंक रहे हैं। उनका आरोप है कि जिला पंचायत पार्किंग शुल्क वसूल रही है पर सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं दे रही है। गांव के जलधारे के पास चालक नहाने के अलावा शौच कर रहे हैं। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन