फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Village Panchayats being illuminated by stolen electricity

चोरी की बिजली से रोशन हो रहीं ग्राम पंचायतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Village Panchayats being illuminated by stolen electricity
हल्द्वानी। ग्राम पंचायतें स्ट्रीट लाइटों से जगमग हों यह अच्छी बात है लेकिन जब जनप्रतिनिधि ही चोरी की बिजली से ग्रामीणों को विकास की सौगात दे रहे हों तो सवाल उठते हैं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों के चोरी की बिजली से जगमग होने की बात सामने आई है। हालांकि मामला ऊर्जा निगम की नोटिस में है। विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं कि करीब 15 ग्राम प्रधानों को नोटिस दिया जा चुका है। अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के नियमों के अनुसार बिजली के पोलों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पहले बिजली विभाग से अनुमति, स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन और मीटर होना चाहिए। साथ ही प्रतिमाह कॉमर्शियल दर से बिजली का बिल भी देना होता है लेकिन लालकुआं विधानसभा के करीब 15 ग्राम प्रधानों ने बिना कनेक्शन लिए अपनी-अपनी ग्राम सभाओं में स्ट्रीट लाइटें टांग दीं।
विज्ञापन

उठते सवाल
-पोल से कनेक्शन जोड़ने के लिए कैसे मिला शटडाउन।
-जानकारी के बाद भी नोटिस भेजने तक क्यों सीमित रहा विभाग।
-अभी तक क्यों नहीं हटाई गईं लाइटें।
-नोटिस के बाद भी क्यों लग गईं लाइटें।
लालकुआं और धौलाखेड़ा फीडर से जुड़ी करीब 15 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने बिना कनेक्शन लिए बिजली के पोलो में स्ट्रीट लाइटें लगा दी हैं। इन स्ट्रीट लाइटों को चोरी की बिजली से जलाया जा रहा है। ग्राम प्रधानों को पूर्व में नोटिस भेजा गया था। इसके बाद भी कुछ क्षेत्रों में नई लाइटें लगानी की सूचना मिली है। अब अंतिम नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी लाइटें नहीं हटाई गई तो ग्राम प्रधानों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज पांडे, एसडीओ बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed