फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vijay Sankalp Rally in Lalkua

विजय संकल्प रैली में बोले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अबकी बार 60 पार, जगह जगह हुआ यात्रा का भव्य स्वागत।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vijay Sankalp Rally in Lalkua
विजय संकल्प रैली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : LALKUAN
लालकुआं। केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अबकी बार भाजपा उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें लाकर कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने भाजपा को दुनिया की एकमात्र जन हितैषी पार्टी बताया।
विज्ञापन

विजय संकल्प रैली में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां भी बताई। इस अवसर पर रैली के संयोजक पुष्कर काला, क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, ललित आर्य, राज कुमार सेतिया, संजय अरोरा, धन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। उधर, भोजपुरी गायक कलाकार मनोज तिवारी के न आने से लोग मायूस दिखे। उधर, गौला रोड रेलवे बैरियर बंद होने के चलते आधा घंटे से अधिक समय तक विजय संकल्प रैली सड़क के जाम में ही फंसी रही।
विज्ञापन

बरेली रोड पर हुआ यात्रा का स्वागत
लालकुंआ। पूर्व दर्जाधारी हेमंत द्विवेदी ने बरेली रोड पर विजय संकल्प यात्रा को जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व द्विवेदी ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अबकी बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाएगी। इधर भाजपा के महामंत्री राजकुमार सेतिया ने लालकुआं रेलवे स्टेशन का शंटिंग प्वाइंट स्थानांतरित किये जाने की मांग को लेकर मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed