फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   video transaction amount

Nainital News: अश्लील वीडियो भेजकर कारोबारी से मांगी रकम

Fri, 30 Jun 2023 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 30 Jun 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
video transaction amount
नैनीताल। नगर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी को अज्ञात महिला ने फोन कर वीडियो रिकार्ड कर लिया। बाद में महिला के साथी ने क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर कारोबारी से धनराशि की मांग की। कारोबारी की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन





नगर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि बीते दिनों उसे एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया। जब उन्होंने कॉल रिसीव किया तो दूसरी ओर से एक महिला नग्न अवस्था में अश्लील हरकतें करते हुए दिखी। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया लेकिन कुछ देर बाद उनको एक अज्ञात नंबर से उसी वीडियो कॉल संबंधित अश्लील वीडियो और फोटो भेजे गए। संबंधित व्यक्ति ने फोन कर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कार्रवाई की बात कही। साथ ही मामला रफा-दफा करने के लिए उनसे 31 हजार रुपये की मांग की। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि शिकायती पत्र को साइबर सेल को भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed