{"_id":"697897365728de2e590b3a7d","slug":"video-of-muslim-family-strolling-in-naina-devi-temple-premises-goes-viral-attempts-to-vitiate-atmosphere-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मुस्लिम परिवार का नयना देवी मंदिर परिसर में टहलने का वीडियो वायरल, माहौल खराब करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मुस्लिम परिवार का नयना देवी मंदिर परिसर में टहलने का वीडियो वायरल, माहौल खराब करने की कोशिश
Tue, 27 Jan 2026 04:15 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 27 Jan 2026 04:15 PM IST
सार
नैनीताल के नयना देवी मंदिर परिसर में मुस्लिम परिवार के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंदिर समिति ने गलत प्रस्तुति का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
नैनीताल के नयना देवी मंदिर परिसर में मुस्लिम परिवार के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग मंदिर में मुस्लिम परिवार के इस तरह टहलने पर आपत्ति जता रहे है। तो वहीं वीडियो को सोशल मीडिया में गलत तरीके से पेश करने पर मंदिर समिति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें कि नैनीताल नयना देवी मंदिर परिसर में मुस्लिम परिवार के जूते चप्पल खोले बिना टहलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि अन्य लोग गेट के समीप जूते चप्पल उतारते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मां नयना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है और विशेष रूप से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में मंदिर की धार्मिक मर्यादा के अनुरूप ही लोगों का प्रवेश होना चाहिए। लोगों का कहना है कि मंदिर में कोई भी व्यक्ति आ सकता है लेकिन मुस्लिम परिवार के जूते चप्पल पहनकर मंदिर परिसर में टहलना गलत है।
विज्ञापन
मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह ने कहा कि हिंदु धर्म बहुत बड़ा धर्म है। कई मुस्लिम कवियों ने हिंदु धर्म का गुणगान किया है। कहा कि मां नयना देवी मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं है। कोई भी व्यक्ति मंदिर के नियमों का पालन कर मंदिर में आकर दर्शन कर सकता है। वहीं मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी ने वीडियो जारी कर कहा कि मुस्लिम परिवार घूमने के लिए नैनीताल आया था। जो बोट स्टैंड का रास्त मंदिर परिसर में आ पहुंचा। जिनको मंदिर के सेवादारों की ओर से रास्ता बताया गया।
उन्होंने बताया कि लोगों की ओर से वीडियो बनाकर गलत तरीके से सोशल मीडिया में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।