फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Video of beating with sticks goes viral in Nainital late at night

नैनीताल: आईजी ऑफिस के सामने सरेआम पिटाई, चालक ने डंडा निकालकर युवक को पीटा, पुलिस पर सवाल

Mon, 07 Sep 2026 03:32 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Mon, 07 Sep 2026 03:32 PM IST
सार

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में आईजी कार्यालय के समीप रविवार देर रात एक न्यायिक अधिकारी के वाहन चालक ने एक युवक की डंडे से पिटाई कर दी। घटना तब शुरू हुई जब युवक ने कथित तौर पर वाहन के बारे में कोई टिप्पणी की, जिससे विवाद बढ़ गया। 

विज्ञापन
Video of beating with sticks goes viral in Nainital late at night
आईजी कार्यालय के सामने देर रात चले डंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल शहर के मल्लीताल में आईजी कार्यालय के समीप रविवार देर रात हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देर रात सड़क पर हुए विवाद में डंडे से युवक की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की निगरानी और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मल्लीताल क्षेत्र से एक न्यायिक अधिकारी का वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक की ओर से कथित तौर पर कोई टिप्पणी किए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने गाड़ी से उतरकर युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात बढ़ गई।
विज्ञापन

विवाद के दौरान वाहन में मौजूद सुरक्षा गार्ड भी नीचे उतर आया और मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगा। इसी बीच वाहन चालक ने कथित तौर पर गाड़ी से डंडा निकाल लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी। पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आईजी कार्यालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र के समीप देर रात हुई घटना को लेकर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसी जगह पर भी विवाद मारपीट तक पहुंच रहा है तो रात के समय पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है।


वहीं, मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि युवक की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की जा रही थी। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में था। मामले में स्नोव्यू क्षेत्र निवासी कुशल के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed