Bhimtal News: सेतु आयोग के उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक ली, कहा- स्वरोजगार के लिए धरातल पर काम करें विभाग
भीमताल विकास भवन सभागार में शनिवार को सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं को लेकर बैठक की।
विस्तार
भीमताल विकास भवन सभागार में शनिवार को सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं को लेकर बैठक की। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने जिले में एनआरएलएम से जुड़ीं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दी जा रही योजनाओं के बारे में बताया। बताया कि महिलाएं पहाड़ी आउटलेट, ग्रोथ सेंटर, ऐपण, हस्तशिल्प उत्पाद और अन्य स्वरोजगार से अपनी आजीविका चला रही है।
कहा कि बैणी सेना ने यूजर चार्ज का कलेक्शन छह लाख रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 32 लाख प्रतिमाह हुआ है। उन्होंने कहा कि कैंची धाम को धार्मिक स्थल के साथ पर्यटन से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलसंरक्षण के लिए अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को तारबाड़ योजना का लाभ देकर जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाई जा रही है। साथ ही जियो टैंक से किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर रहे हैं।
ये पढ़ें- Bhimtal: दरोगा और पुलिस कर्मी पर युवक को पीटने का आरोप, लोगों ने थाना घेरा; दोनों को निलंबित करने की मांग की
सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने विभागीय अधिकारियों को स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए पर्यटन, कृषि, मत्स्य पालन और पशुपालन पालन में धरातल पर काम करने को कहा। साथ ही पर्यटन को बढ़ाने के लिए नए काम करने को कहा। उन्होंने भीमताल में सिडकुल को दोबारा अस्तित्व में लाकर युवाओं को रोजगार देने के लिए काम करने की बात कहीं।
इस दौरान डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी, कमल मेहरा, ईई रत्नेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.