{"_id":"69e681533e5556eba40c41eb","slug":"vi-vihan-cricket-club-lifts-the-trophy-nainital-news-c-238-1-shld1023-125077-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वि-विहान क्रिकेट क्लब ने किया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वि-विहान क्रिकेट क्लब ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
Tue, 21 Apr 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वि-विहान क्रिकेट क्लब नैनीताल ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मैच में वि-विहान क्रिकेट क्लब ने मक्कार स्पोर्ट्स क्लब को 34 रनों के अंतर से पराजित किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वि-विहान क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 188 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी मक्कार स्पोर्ट्स क्लब की टीम 154 रनों पर सिमट गई और वि-विहान क्रिकेट क्लब ने फाइनल में जीत दर्ज की।
मैच के दौरान अधिवक्ता प्रदीप उप्रेती और सचिन नेगी को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर महासचिव मनोज जोशी, क्रिकेट सचिव रवि जोशी , शैलेंद्र बर्गली, अरविंद पडियार आदि मौजूद रहे। बीते दिवस प्रकाशित खबर में गलत परिणाम प्रकाशित हो गया था। इसके लिए हम क्षमाप्रार्थी है।