{"_id":"62532b54a7ee555b8b1464de","slug":"veterinary-doctor-of-corbett-park-ramnagar-news-hld459080338","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी जाएंगे कॉर्बेट के पशु चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी जाएंगे कॉर्बेट के पशु चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में काफी समय से बाघ व तेंदुए का आतंक है। उस क्षेत्र में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। बाघ-तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए कॉर्बेट पार्क के पशु चिकित्सक को हल्द्वानी जाने के निर्देश हुए है। वह बाघ-तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने में मदद करेंगे।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा बाघ व तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने में माहिर है। पिछले साल पीलीभीत में एक बाघ का आतंक बना था। तब कॉर्बेट से डॉ. दुष्यंत शर्मा पहुंचे थे। पशु चिकित्सक ने एक ही दिन में बाघ को ट्रैंकुलाइज कर दिया और बाद में वन कर्मियों ने बाघ को दूसरे स्थान छोड़ दिया। बाघ ने अब तक छह लोगों को मारा है। वहां पर वन कर्मियों की टीम बाघ व तेंदुए को पकड़ने में जुटी है। हालांकि कॉर्बेट से दो हथिनियों को भी वहां गश्त करने के लिए भेजा, लेकिन को लाभ नहीं हुआ। कॉर्बेट के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि फतेहपुर रेंज में बाघ को चिन्हित कर ट्रैंकुलाइज करने के निर्देश मिले हैं। सोमवार से वह फतेहपुर रेंज में कार्य करेंगे।