फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles will run on Chorgalia Road after 23 days

Nainital News: चोरगलिया रोड पर 23 दिन बाद दौड़ेंगे वाहन

Thu, 28 Aug 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 28 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on Chorgalia Road after 23 days
हल्द्वानी। चोरगलिया रोड को 23 दिन बाद वाहनों के संचालन के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बृहस्पतिवार शाम से हल्के वाहनों का संचालन शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस मार्ग पर अभी गौलापार, चोरगलिया के ग्रामीण पुल से ताज चौराहे तक पैदल आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार बारिश के दौरान चोेरगलिया सड़क का हिस्सा गौला नदी में गिर रहा था। क्षतिग्रस्त चोरगलिया रोड को पांच अगस्त को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था।सड़क का रेलवे पटरी की ओर से चौड़ीकरण किया जा रहा था। अब यह काम पूरा कर लिया गया है। क्षतिग्रस्त रोड के करीब 120 मीटर के हिस्से कोचार मीटर चौड़ा किया गया है।
विज्ञापन


चौड़ीकरण वाली सड़क पर केवल हल्के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए वहां इंतजाम किए जा रहे हैं। आज शाम से आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। - प्रत्यूष कुमार, ईई लोनिवि, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन



लोनिवि को सड़क खोलने की अनुमति दे दी है। अभी वाहनों का संचालन वनवे के आधार पर ही किया जाएगा। - राहुल साह, एसडीएम हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article