Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicle shed and booking counter will be built on Russian bypass

Nainital News: रूसी बाईपास पर बनेंगे वाहन शेड और बुकिंग काउंटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vehicle shed and booking counter will be built on Russian bypass
नैनीताल। रूसी बाईपास के पार्किंग स्थल पर कई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यहां पर सैलानियों के वाहनों से शुल्क लेने के लिए बुकिंग काउंटर का निर्माण किया जाएगा। वाहनों के लिए शेड, शौचालय और पेयजल की सुविधा ठीक की जाएगी। डीएम ने लोनिवि को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नैनीताल में पर्यटन सीजन में सैलानियों की संख्या बढ़ने पर रूसी बाईपास को पार्किंग स्थल के लिए उपयोग किया जाता है। यहां एक हजार वाहनों की पार्किंग क्षमता होने के बावजूद आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। अब डीएम वंदना ने लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत को पार्किंग स्थल पर सुविधाओं का विकास करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना को वाहनों के शेड, बुकिंग काउंटर, शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं। यहां जिला पंचायत की ओर से बनाया गया शौचालय तोड़ा जाएगा। निर्माण के बाद लोनिवि इसे जिला पंचायत के हैंडओवर करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed