{"_id":"68911830b9cb30e86c0167ed","slug":"vehicle-shed-and-booking-counter-will-be-built-on-russian-bypass-nainital-news-c-238-1-ntl1005-117255-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रूसी बाईपास पर बनेंगे वाहन शेड और बुकिंग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रूसी बाईपास पर बनेंगे वाहन शेड और बुकिंग काउंटर
Tue, 05 Aug 2025 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। रूसी बाईपास के पार्किंग स्थल पर अब कई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यहां पर सैलानियों के वाहनों से शुल्क के लिए बुकिंग काउंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वाहनों के लिए शेड, शौचालय और पेयजल की सुविधा भी ठीक की जाएगी। डीएम ने लोनिवि को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नैनीताल में पर्यटन सीजन में सैलानियों की संख्या बढ़ने पर रूसी बाईपास को पार्किंग स्थल के लिए उपयोग किया जाता है। यहां पर करीब एक हजार वाहनों की पार्किंग क्षमता है लेकिन यहां पर आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। अब डीएम वंदना ने लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत को यहां पर सुविधाओं का विकास करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना को वाहनों के शेड, बुकिंग काउंटर, शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं। यहां जिला पंचायत की ओर से बनाया गया शौचालय तोड़ा जाएगा। निर्माण के बाद लोनिवि इसे जिला पंचायत के हैंडओवर करेगा।
विज्ञापन