फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicle owners put a symbolic jam on the highway

वाहन स्वामियों ने हाईवे पर लगाया सांकेतिक जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owners put a symbolic jam on the highway
उपखनन कार्य से जुड़े वाहन मालिकों ने हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाया। - फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़। गौला नदी से उप खनन कार्य से जुड़े वाहन स्वामियों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित डंपर स्वामियों ने उचित किराया न मिलने और सरकार की ओर से गलत खनन नीति लागू किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही खनन नीति के शासनादेश की प्रति जलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग मोटाहल्दू पर सांकेतिक रूप से हाईवे जाम किया।
विज्ञापन

आक्रोशित वाहन स्वामियों का कहना है अगर गौला के संबंध में सरकार शीघ्र ही कोई फैसला नहीं लेती है तो हाईवे को जाम कर जगह-जगह टायर जलाकर विरोध किया जाएगा। बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री की रैली का विरोध करेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान रमेश जोशी, शंकर जोशी, विपिन जोशी, किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, बालम सिंह बिष्ट, हरीश चौबे, प्रवीण दानू, जीवन बोरा, रमेश कांडपाल, संजय शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed