फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicle owners demonstrated at Sheeshmahal Gate

शीशमहल गेट पर वाहन स्वामियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vehicle owners demonstrated at Sheeshmahal Gate
हल्द्वानी। डंपर यूनियन और गौला खनन संघर्ष समिति ने एक प्रदेश एक रायल्टी की मांग को लेकर डीएम कैंप कार्यालय में प्रदर्शन कर एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक अपने वाहनों को नदी में नहीं उतारेंगे।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि गौला नदी से निकलने वाले उपखनिज की रायल्टी 32 रुपये है। उधर शासन ने जो उपखनिज के लिए पट्टे बांटे हैं उनकी रायल्टी आठ रुपये प्रति क्विंटल है। उधर बाजपुर और रामनगर में अवैध खनन हो रहा है। वहां का उपखनिज 30 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है जबकि बरेली और रामपुर रोड के स्टोन क्रशर 75 रुपये प्रति क्विंटल में रेता बेच रहे हैं। ऐसे में बाजपुर और रामनगर का उपखनिज 35 रुपये प्रति क्विंटल में हल्द्वानी में बिक रहा है। ऐसे में यहां के स्टोन क्रशरों का उपखनिज बिक नहीं पा रहा है। वह इस दाम में उपखनिज खरीदने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

गौला नदी से निकलने वाले उपखनिज में से 99 प्रतिशत उपखनिज स्टोन क्रशर ही खरीदते हैं। ऐसे में वाहन स्वामियों के सामने उपखनिज बेचने के लिए कोई दूसरा बाजार नहीं है। इसके बाद उन्होंने एडीएम अशोक जोशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी, कीर्ति पाठक, जीवन कबडवाल, राजू चौबे, मुकेश जोशी, अनिल कुमार पंत, नवीन चन्द्र दुम्का, नंदू जोशी, शेखर कांडपाल, खीमानंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति से जुडे़ लोगों ने शीशमहल गौला गेट पर प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट कहा कि गौला के आरबीएम में सरकार की अत्यधिक रायल्टी के चलते पूरा कारोबार प्रभावित हुआ है। गौला के वाहनों में गौर जरूरी तौर पर जीपीएस लगाया जा रहा है जिससे उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed