फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicle fell into 500 meter deep ditch in Nainital

नैनीताल में खाई में गिरे बाइक और वाहन: लोगों ने लगाई मदद की गुहार, 9 लोगों की मौत, 2 घायल

Fri, 17 Nov 2023 03:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 17 Nov 2023 03:41 PM IST
सार

नैनीताल के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज सुबह एक बाइक और टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। घटना में कई लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।

विज्ञापन
Vehicle fell into 500 meter deep ditch in Nainital
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान वाहन में 11 लोग सवार थे।  

विज्ञापन


अभी तक की जानकारी के अनुसार, हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मौके से एक ऑडियो सामने आया है जिसमें एक युवक घटना पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


नैनीताल सड़क हादसे में मारे गए लोगों के नाम
क्षेत्र के प्रकाश रुवाली और रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में 11 यात्री सवार थे। मृतकों में धनी देवी (38) पत्नी रमेश चंद्र पनेरू निवासी डालकन्या, तुलसी प्रसाद (38) पुत्र रमेश चंद्र, रमा देवी (30) पत्नी तुलसी प्रसाद, तरुण पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, देवीदत्त (51) पुत्र ईश्वरी दत्त, नरेश पनेरू (26) पुत्र पूरन पनेरू, राजेंद्र पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, शिवराज सिंह (25) पुत्र कुंवर सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह की मौत हो चुकी है। वहीं, हेम चंद्र पनेरू (46) पुत्र किशानानंद पनेरू और योगेश पनेरू पुत्र तुलसी प्रसाद (9) को घायल अवस्था में हल्द्वानी एसटीएच में रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed