फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vat Purnima prayers for the longevity of husband

पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा

Sun, 05 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Vat Purnima prayers for the longevity of husband
वट सावित्री पूजा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। नगर व आसपास के मंदिरों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा भाव से मनाया गया। महिलाओं ने वट वृक्ष पर सूत का धागा, फल, आदि अर्पित कर पति की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


शीशमहल स्थित दुर्गा मंदिर, पटेल चौक स्थित सिद्धेश्वर मंदिर सहित दूर दराज के मंदिरों में सुहागिन महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पवित्र वट की पूजा कर 11 परिक्रमा करने के बाद सूत का धागा लपेटा। फल आदि अर्पित करने के बाद वट सवित्री से पति की दीर्घायु की कामना की। पूजा समाप्ति के बाद महिलाओं ने सावित्री सत्यवान की कथा का पाठ भी किया।
विज्ञापन


कई स्थानों पर सामूहिक पूजन की व्यवस्था भी मंदिर समिति द्वारा की गई थी। वहीं, गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले पर्व के अवसर पर शीशमहल रामलीला ग्राउंड में पौधारोपण किया गया। अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि पौधरोपण में सभी को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed