फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vandana to DM for repair of Lower Mall Road

Nainital News: लोअर मॉल रोड की मरम्मत के लिए डीएम से वंदना

Wed, 23 Apr 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 23 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Vandana to DM for repair of Lower Mall Road

विज्ञापन
नैनीताल। शासन से लोअर मॉल रोड के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए शासन से 3.48 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। 56 लाख का अतिरिक्त प्रस्ताव भी शासन को जा चुका है। आठवें टेंडर के बाद ठेका लेने को संस्था राजी भी हो चुकी है। इधर पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है जिस वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। बस अब इंतजार है तो जिलाधिकारी वंदन सिंह की हां का।
लोअर माॅलरोड का 25 मीटर हिस्सा 2018 में टूटकर झील में समा गया था। अस्थायी उपचार के बाद सड़क के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए टिहरी हाइड्रो डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) को नए सिरे से प्रस्ताव भेजा गया था। टीएचडीसी के विशेषज्ञों के अध्ययन के बाद करीब चार करोड़ की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी। शासन की ओर से 3.48 करोड़ का बजट स्वीकृत किया।
विज्ञापन

लोनिवि की ओर से सात निविदाएं निकालने के बाद भी कोई ठेकेदार काम के लिए आगे नहीं आया। छह माह पूर्व आठवीं निविदा के बाद लोअर मॉलरोड के ट्रीटमेंट का ठेका एक संस्था के नाम हुआ था। तब कार्य की लागत बढ़ने की वजह से कार्य शुरू नहीं किया जा सका। इसके बाद 56 लाख का अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि पर्यटक सीजन की वजह से कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जिला प्रशासन से कार्य की अनुमति मांगी जा रही है। बताया कि अनुमति मिली तो इसी महीने कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed