फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vandalizing over illegal mining

अवैध खनन को लेकर गुंडई

Mon, 30 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं/हल्दूचौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं/हल्दूचौड़ Updated Mon, 30 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vandalizing over illegal mining

अवैध खनन को लेकर दबंगों की गुंडई रुकने का नाम नहीं ले रही है। इमलीघाट उपखनिज निकासी गेट में रविवार को कुछ वाहन स्वामियों ने खल्ला (खाली वाहन की तौल) कराए बिना उपखिनज भर लिया। गेट पर खल्ला नहीं निकलने पर वन कर्मचारियों ने गाड़ी बाहर नहीं आने दी। इससे गुस्साए कुछ वाहन स्वामियों ने वन निगम के कर्मचारियों से अभद्रता कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन


इधर, गुस्से में गेट इंचार्ज और अन्य कर्मचारियों ने निकासी गेट को बंद कर प्रदर्शन किया। इसके चलते इमलीघाट से शांतिपुरी तक करीब छह घंटे तक ट्रैक्टर-ट्रालियां जाम में फंसी रहीं और करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझाकर जाम खुलवाया। इस अराजकता के चलते वन विकास निगम को करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


गौला के कई खनन निकासी गेटों से आए दिन अवैध खनन की खबरें आती रहती हैं। वहीं, इमलीघाट गेट पर भी अराजकता कम नहीं है। यहां खनन पट्टे के बावजूद अवैध खनन में जुटे लोग धड़ल्ले से उपखनिज निकालते रहते हैं। रविवार सुबह ओवरलोड उपखनिज की ट्रैक्टर-ट्रालियों पर खल्ला (खाली गाड़ी का वजन) न निकालने पर कुछ वाहन स्वामियों ने गेट कर्मियों और कंप्यूटर आपरेटरों से जमकर अभद्रता कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के चलते गुस्साए गेट इंचार्ज राम अंचल दुबे ने गेट बंद कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय कर्मियों द्वारा निकासी गेट बंद किए जाने से शांतिपुरी से इमलीघाट तक दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैक्टर-स्वामियों ने निकासी गेट खोले जाने की मांग कर वाहनों को गेट के सामने खड़ा कर दिया। करीब छह घंटे बातद पुलिस उपनिरीक्षक राजीव उप्रेती और डीएलएम महेश शर्मा ने मौके पर पहुंचे। गेट बंद होने से गुस्साए वाहन स्वामियों की डीएलएम से काफी कहासुनी भी हुई। वाहन स्वामियों का आरोप था कि अवैध खनन करने वाले कुछ लोगों की वजह से सभी वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है।


बाद में डीएलएम ने दोनों पक्षों से बात कर गेट खुलवाया। तब जाकर कहीं गौला में फंसे 190 ट्रैक्टर-ट्रालियां बाहर निकल सकीं। इधर, खबर लिखे जाने तक अभद्रता करने वालों के खिलाफ  वन विकास निगम ने तहरीर नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed