फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Van driver dies in collision between truck and van

ट्रक और वैन की भिड़ंत में वैन चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Van driver dies in collision between truck and van
सूरज आर्य। - फोटो : BHIMTAL
ज्योलीकोट (नैनीताल)। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योलीकोट के पास बुधवार सुबह वैन और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई, जबकि दो छात्राओं समेत तीन घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घायलों का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सूरज आर्य पुत्र प्यारेलाल निवासी बेलुवाखान (23) इको वैन में नर्सिंग कॉलेज की वार्डन और छात्राओं को छोड़ने के लिए ज्योलीकोट बाजार को आ रहा था। तभी बल्यूटी के पास हल्द्वानी से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक की बॉडी का एंगल वैन को तोड़ता हुआ चालक के पेट में जा घुसा। दुर्घटना से मौके पर अफरातरफी मच गई। लोगों ने वाहन में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद निकालकर हल्द्वानी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन में सवार नर्सिंग की छात्राएं आस्था उप्रेती, कादंबरी रावल और हॉस्टल वार्डन करुणा बोरा भी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद सभी घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी इंचार्ज जेएस संधू ने बताया कि इस संबंध में लिखित तहरीर नहीं दी गई है। फरार ट्रक चालक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

अगले माह होनी थी सूरज की शादी
ज्योलीकोट। वैन चालक सूरज आर्य की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अगले माह सूरज की शादी होनी थी। घर वाले इन दिनों उसकी तैयारी में जुटे थे। इससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जवान बेटे की मौत से माता-पिता, भाई और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed